बिल्सी। बदायूं के बिल्सी में श्री राधा रानी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 सितंबर को संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को भव्य और व्यवास्थित बनाने के लिए श्री गिरिराज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।
समिति पदाधिकारी यतेंद्र माहेश्वरी उर्फ मोनू ने बताया कि संकीर्तन यात्रा नगर के प्रमुख मागों से होकर गुजरेगी। यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए श्री राधा रानी का गुणगान करेंगे। इस दौरान नगर का माहौल भक्तिमय रहेगा!
मुख्य बाजार में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का फल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। यात्रा में श्री राधा-कृष्ण की भव्य झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। समिति के अनुसार, राधा-कृष्ण का विशेष फूलों का श्रृंगार कलकत्ता से मंगाया जाएगा।
श्री राधा-कृष्ण के स्वरूप का विशेष फूलों से श्रंगार किया जाएगा। इसके लिए कलकत्ता से फूल मंगाए जा रहे हैं। समिति को उम्मीद है कि फूलों से सजे राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालू यात्रा में शामिल होंगे।
संकीर्तन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी,मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षां कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। भजन-कीर्तन और राधा रानी के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय रहने की उम्मीद है। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार संकीर्तन यात्रा नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहंचकर संपन्न होगी। समिति की ओर से यात्रा को व्यर्वास्थित और भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। बैठक में उज्जवल वार्ष्णेय, चंद्रशेखर वार्णेय,अनुभव वार्ष्णेय समेत समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


