10:50 am Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

सभासद को फोन पर गाली-गलौज और धमकी, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सभासद को फोन पर गाली-गलौज और धमकी, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिल्सी। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 23 के सभासद प्रखर माहेश्वरी उर्फ मिंकी ने मोहल्ला संख्या दो निवासी सुमित खासट और अमित खासट पर फोन कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में प्रखर माहेश्वरी ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर दोनों आरोपियों ने किसी बात को लेकर फोन किया। आरोप है कि दोनों ने उन्हें घर से बाहर आने के लिए कहा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की धमकी से वह और उनका परिवार भयभीत है तथा उन्हें जान-माल का खतरा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन एक्सप्रेस