प्रसव के बाद नवजात की मौत, स्टाफ नर्स के घर ले जाने का आरोप
बिल्सी। प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को सीएचसी ले जाने के बाद स्टाफ नर्स के घर ले जाकर प्रसव कराने और नवजात पुत्री की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने सीएचसी प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी निहालउद्दीन ने दिए प्रार्थना में कहा कि 10 सितंबर को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे सीएचसी बिल्सी लेकर पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद आशा कार्यकर्ता आमना उर्फ भूरी ने पत्नी को एक स्टाफ नर्स के घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद पत्नी को मोहल्ला नंबर दो में सिटी हार्टमैन स्कूल की गली के सामने स्थित स्टाफ नर्स के घर ले जाया गया। आरोप है कि रात में वहीं प्रसव कराया गया। पुत्री के जन्म के करीब एक घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। निहालउद्दीन ने स्टाफ नर्स पर आठ हजार रुपये लेने और पत्नी की तबीयत खराब होने पर बाहर के अस्पताल में दिखाने की बात कहने का आरोप लगाया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


