3:59 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

उझानी में 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

उझानी बदांयू 14 सितंबर ।

कोतवाली उझानी पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुजरिया रोड पर बितरौई तिराहे से आगे जंगल की ओर कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति प्लास्टिक की जरीकैन में कच्ची शराब लिए खड़ा है।

सूचना पर उप-निरीक्षक दिनेश सिंह कांस्टेबल देवव्रत, रविन्द्र सिंह मौके पर पहुँचे और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम भरत सिंह पुत्र दयाशंकर, निवासी जामुनी, सहसवान, बदायूँ बताया। तलाशी में उसके हाथ में पकड़ी प्लास्टिक की जरीकैन से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस