12:01 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में भव्य अलंकरण समारोह, विद्यार्थियों को सौंपी नेतृत्व की जिम्मेदारी

एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में भव्य अलंकरण समारोह, विद्यार्थियों को सौंपी नेतृत्व की जिम्मेदारी

बदायूं। एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। समारोह को खास और प्रेरणादायक बनाने के लिए संस्थान के उन पूर्व विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने एचपी इंस्टीट्यूट से शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने करियर में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। इसी क्रम में आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत संस्थान के पांच पूर्व विद्यार्थियों—मोहम्मद अथर, सचिन सिसोदिया, वंश, दिव्यांशी शर्मा और प्रशांत यादव को विशेष रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। इन पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान छात्रों के साथ अपने कॉलेज जीवन, पढ़ाई, करियर की शुरुआत और सफलता के सफर से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सही दिशा के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों का उद्देश्य वर्तमान छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें यह संदेश देना था कि एचपी इंस्टीट्यूट से शिक्षा प्राप्त कर वे भी अपने भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। इसके बाद एचपी ग्रुप के चेयरमैन हर प्रसाद सिंह पटेल, निदेशक गजेंद्र पटेल, तीर्थेंद्र पटेल, एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के निदेशक रजत पटेल तथा प्रधानाचार्य डॉ. रतिका चावला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. रतिका चावला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिन विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, वे आने वाले समय में संस्थान के साथ-साथ बदायूं का भी नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अध्यापकों एवं सीनियर्स का सम्मान करने तथा उन्हें दी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अलंकरण केवल बैज और सैश पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को नेतृत्व करने और अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर प्रदान करता है।

समारोह के दौरान संस्थान के प्रबंधकगणों ने चयनित विद्यार्थियों को बैज एवं सैश प्रदान कर नेतृत्व की कमान सौंपी। बीबीए विभाग की चेयरपर्सन अनुष्का शर्मा, बीसीए विभाग की चेयरपर्सन प्रिंसी साहू, बायोटेक विभाग के चेयरपर्सन तबरेज खान, फार्मेसी विभाग के चेयरपर्सन मसरूफ खान, बीकॉम विभाग के चेयरपर्सन मानिक जेडबीसी विभाग के चेयरपर्सन अमित पटेल तथा पीसीएम विभाग की चेयरपर्सन दिव्या शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं रंगमंच क्लब के सदस्य के रूप में इरम खान, मेघा शाक्य, वर्तिका अग्रवाल, श्रेया राठौर, कोमल सपरा, सिमरन खान और मीनाक्षी को शामिल किया गया। अभियुक्ति क्लब में वेदिका भसीन, रिया गुप्ता, अंजली कुमारी, मधुर पाठक, अकीफा फातिमा, राबिया अंजुम और कनक शर्मा को सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही श्रद्धा क्लब के सदस्यों के रूप में यथार्थ पटेल, तनिष्क साहू, अक्षत, शिव सिंह, अब्दुल मतीन, दीप्ति शर्मा और प्रज्वल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर एचपी ग्रुप के चेयरमैन हर प्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि अलंकरण समारोह विद्यार्थियों के जीवन में केवल सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी स्वीकार करने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों की सफलता वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के निदेशक रजत पटेल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज जिन विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है, उन्हें अपने कार्यों और व्यवहार से दूसरे विद्यार्थियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने पूर्व विद्यार्थियों के अनुभव साझा करने की पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सफल पूर्व छात्रों की यात्रा वर्तमान विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीरता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक साइमा की देखरेख में किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी विद्यार्थियों अक्षत, लबीबा फातिमा और अनंत शाक्य ने संभाली। इस मौके पर डॉ. हसीब, अतुल, आदित्य, सुरभि और अमित सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों की सफलता की कहानी और वर्तमान विद्यार्थियों के अलंकरण ने समारोह को खास बना दिया। समारोह ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस