गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिखेरा सुरों का जादू
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में जूनियर एवं माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। जूनियर वर्ग में अवनी एवं आराध्या शर्मा ने प्रथम, अक्ष, देवांश एवं अनन्या गोस्वामी ने द्वितीय तथा शुभ वार्ष्णेय, स्पर्श माथुर एवं हर्ष बाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में वंशिका राघव प्रथम, अंशिका जौहरी एवं वैष्णवी तोमर द्वितीय तथा करन वर्मा एवं अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में पवन शंखधार, माधुरी शांखी एवं शीतल सक्सेना शामिल रहे। उन्होंने सुर, ताल, गायन प्रतिभा और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना विद्यालय की जिम्मेदारी है। संगीत से आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और रचनात्मकता का विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


