5:53 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाने के मंच पर दिखा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और रचनात्मक हुनर

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाने के मंच पर दिखा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और रचनात्मक हुनर

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रोचक एवं प्रेरणादायक कहानियाँ प्रस्तुत कीं।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कहानियों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ अनेक प्रेरणादायक एवं नैतिक संदेश भी दिए।
जिसमें कक्षा 3 में अनाया सक्सेना ने प्रथम, परिशा ने द्वितीय तथा वेदांशी ने तृतीय स्थान कक्षा 4 में काव्या ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय तथा अवनी ने तृतीय स्थान,कक्षा 5 में आराध्यम ने प्रथम, श्रियांश ने द्वितीय तथा कृष्णा ने तृतीय स्थान,कक्षा 6 में रिया ने प्रथम, गुंगुन ने द्वितीय तथा श्रीकांत ने तृतीय स्थान कक्षा 7 में समर्थ मौर्य ने प्रथम, इकरा ने द्वितीय तथा सिवाक्ष ने तृतीय स्थान कक्षा 8 में आरूषि ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय तथा इशिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कहानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति में उनकी रचनात्मक सोच, भाषा पर पकड़, आत्मविश्वास एवं अपनी बात रखने की क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने कहा कि कहानी सुनाने से विद्यार्थियों में कल्पनाशक्ति, भाषा कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है एवं उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए यह भी कहा कि प्रतियोगिता में केवल जीतना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि मंच पर आकर अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करना भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में केवल पुस्तकीय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल, रचनात्मक सोच और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता विकसित करना भी आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे बिना किसी झिझक के अपनी प्रतिभा को सामने ला सकें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी कहानियाँ प्रस्तुत कीं, वह प्रशंसनीय है कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर  केशव शर्मा, कीर्ति गुप्ता, सोनिया गुप्ता साक्षी गुप्ता,निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, मोहिनी सिंह, अनामिका सिंह, सिदरा खान, विशेष चौहान,  प्रीति श्रीवास्तव, ऐश्वर्या माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा( पी टी आई)  प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक , दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, प्रियंका सिंह, शुभी शर्मा, भावना शाक्य,अनम अंसारी, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा प्रीती महेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल, आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस