5:53 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

प्रख्यात कवि डाॅ. उर्मिलेश की स्मृति में अन्तर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता

प्रख्यात कवि डाॅ. उर्मिलेश की स्मृति में अन्तर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डाॅ. उर्मिलेश की कविताओं से किया नमन, जूनियर वर्ग में संध्या-नंदिनी प्रथम एवं सीनियर वर्ग रिया गुप्ता रहीं प्रथम

बदायूँ 12 सितम्बर 2026। हिन्दी दिवस के पूर्व दिवस पर प्रख्यात कवि डाॅ. उर्मिलेश के अमृत महोत्सव जंयती वर्ष अन्तर्गत डाॅ. उर्मिलेश जनचेतना समिति के तत्वावधान में अन्तर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन नगर के श्री कृष्ण इण्टर कालिज में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने डाॅ. उर्मिलेश की कविताओं से उन्हें नमन किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या नगर से विद्यालयों से विद्यार्थियों ने डाॅ. उर्मिलेश की लिखी कविताओं, मुक्तक, गीत, दोहा, ग़ज़ल आदि प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने बहुत तैयारी के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बी.आर.बी. माॅडल स्कूल की संध्या यादव व नंदिनी रस्तोगी प्रथम, मदर एथेना स्कूल की छात्रा काव्या सोलंकी द्वितीय, राजाराम महिला इण्टर कालिज की छात्रा खदीजा नूर तृतीय एवं हरविलास गोयल इन्टरनेशनल स्कूल की छात्रा फारिहा ने सात्वना पुरस्कार जीता, जबकि सीनियर वर्ग में हरविलास गोयल इन्टरनेशनल स्कूल की रिया गुप्ता प्रथम, श्री कृष्ण इण्टर कालिज के छात्र जयंत बाबू द्वितीय, नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इण्टर कालिज की छात्रा पूनम शर्मा तृतीय मदर एथेना स्कूल की छात्रा आकांशा यादव व शिवदेवी सरस्वती विद्या इण्टर कालिज के छात्र रुद्र शर्मा सात्वंना पुरस्कार जीता। सभी विजयी प्रतियोगियों को समिति की ओर सदस्यों द्वारा प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं ज्ञानवर्धन पुस्तक देकर पुरुस्कृत किया। सभी प्रतिभागी प्रतियोगियों को भी प्रमाण पत्र दिये गये। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर रवि भूषण पाठक एवं साहित्यकार डाॅ. शैलेन्द्र कबीर रहे। इस अवसर पर समिति के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष ने सभी विजयी एवं प्रतिभागी प्रतियोगियों को बधाई देते हुए कहा, आगामी हिन्दी दिवस एवं डाॅ. उर्मिलेश के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने हिन्दी, हिन्दी भाषा एवं हिन्दी साहित्य के प्रति अपनी रुचि एवं रचनात्मक का सार्थक परिचय दिया है जिसके लिए प्रतियोगी, उनके शिक्षक एवं माता पिता सभी बधाई के पात्र हैं। प्रतियोगिता संयोजक आलोक पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य संदीप भारती, समिति के सदस्य नरेश चन्द्र शंखधार, प्रशांत दीक्षित, राधेश्याम शर्मा, शिवम वैश्य एवं सुशील शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस