भारत के महान व्यक्तित्वों पर प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने के उद्देश्य से ‘भारत के महान व्यक्तित्व’ विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा छह में सार्थक शर्मा और अनिरुद्ध ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष भारती और वैभव कुमार द्वितीय तथा विशाल और दिव्यानी वार्ष्णेय तृतीय रहे। कक्षा सात में सफूरा खान प्रथम, जोया द्वितीय तथा मो. अनस और रतन दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठ में सृष्टि ने प्रथम, कुसुम ने द्वितीय और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि भारत के महान व्यक्तित्वों का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्ष, त्याग, राष्ट्रसेवा और उपलब्धियों को जानने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, देशभक्ति और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में हिमांशु शर्मा, सुषमा शर्मा और हरबंस वशिष्ठ का विशेष सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


