बिल्सी में इंटर की छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार।
बिल्सी, बदायूं 11 सितंबर ।
बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर की 18 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आरोप है कि 9 सितंबर को कॉलेज गई छात्रा को गांव के ही प्रशांत और उसके रिश्तेदार ने पिता के एक्सीडेंट का झांसा देकर कॉलेज गेट से बाइक पर बैठा लिया।
परिजनों के मुताबिक, दोपहर में कॉलेज से फोन आया कि छात्रा का बैग कॉलेज में है, पर वह गायब है। तलाश करने पर छात्रा बिल्सी कस्बे में पीएनबी बैंक के सामने एक ऑटो में मिली।
शिकायत पर पुलिस ने 9 सितंबर की रात ही दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे दोनों आरोपियों को बदायूं चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


