समाजसेवी अजीत सक्सेना के निधन पर आर्य समाज गुधनी में श्रद्धांजलि
जाने वाले केकर्म अमर रहते हैं : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। नगर के सुप्रसिद्ध होटल एवं खाद्य व्यवसायी, समाजसेवी तथा जल संरक्षण के लिए समर्पित अजीत सक्सेना के निधन पर आर्य समाज गुधनी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अजीत सक्सेना का 4 सितंबर को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि अजीत सक्सेना स्पष्टवादी, धाकड़, निडर एवं पुरुषार्थी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने व्यवसाय के साथ-साथ समाजसेवा को भी अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। जल संरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। आर्य समाज गुधनी से उनका आत्मीय जुड़ाव था और वे संस्था के संरक्षक के रूप में भी अपना सहयोग देते रहे।
आर्य समाज के मंत्री मास्टर अगर पाल सिंह ने कहा कि अजीत सक्सेना का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वह अपनी बेबाकी, निर्भीकता और सामाजिक सरोकारों के कारण सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्य और विचार समाज को लंबे समय तक प्रेरणा देते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में राकेश आर्य, सुरेश चंद्र मौर्य, बद्री प्रसाद आर्य, विचित्रपाल सिंह, सुखवीर सिंह, भुवनेश कुमार सिंह, श्रीमती कमलेश कुमारी, श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती गुड्डू रानी, श्रीमती सूरजवती देवी आदि मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


