बदायूं : न्यायपंचायत बसन्तनगर के प्राथमिक विद्यालय बरायमयखेड़ा में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, बाल कविता, भाषण, डिक्टेशन, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शिक्षक नरदेव शर्मा ने कहा कि बच्चों में अद्भुत क्षमताएं होती हैं। उनका श्रेष्ठ मार्गदर्शन कर बनाए राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाएं। शिक्षक सचिन उपाध्याय और मीनाक्षी देवी ने विजेता अना, उमेश, अनुभव, तेजेश, चांदनी, पल्लवी, ज्योति अनस, अनुराधा आदि बच्चों को पुरस्कृत किया। शिक्षक बृजपाल सिंह ने बताया कि न्यायपंचायत स्तर पर विजेता बच्चे 15 सितंबर को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर बृजपाल सिंह, फराह बकार, तौहीद खान, अफजल, नीलम आदि शिक्षक मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


