6:34 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

अन्वी ने अपने जन्मदिवस पर वृद्ध लोगों को भोजन कराकर पेश की मिसाल

जिला उपाध्यक्ष ने अपनी बेटी के जन्म दिवस पर वृद्धजनों को कराया भोजन


बदायूं। समाजसेवी व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेखर सक्सेना ने अपनी बेटी अन्वी सक्सेना के जन्मदिन के अवसर पर बांस बरौलिया स्थित वृद्धा आश्रम पर बुजुर्गो को भोजन करा कर आशीर्वाद लिया। भाजपा नेता शेखर सक्सेना समाज कार्यों में आगे बढ चढकर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी अन्वी के जन्मदिन पर बुजुर्गों को भोजन की व्यवस्था की गई। उनका कहना है कि हमेशा से बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहा है। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेद प्रकाश शर्मा गोविंद शर्मा, आशीष सक्सेना, सारांश सक्सेना, शिवम , पवन शर्मा ,महेश चंद सक्सेना ,सौरभ सक्सेना ,सचिन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस