4:31 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटने से पलटी स्कॉर्पियो, दो घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटने से पलटी स्कॉर्पियो, दो घायल।

बदायूं 11 सितंबर।

गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा थाना बिनावर क्षेत्र में किलोमीटर 193 पर ब्योर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो मेरठ की ओर से जलालाबाद, शाहजहांपुर जा रही थी। इसी दौरान अचानक टायर फट गया और गाड़ी पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े।

घायलों की पहचान धीरज पुत्र पातीराम और ओमकार पुत्र चंद्रभान निवासी जलालाबाद, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को घटपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस