3:43 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

बैंक हड़ताल से जिले की 140 शाखाओं में ठप रहा कामकाज, 600 करोड़ के लेनदेन प्रभावित होने का दावा

बैंक हड़ताल से जिले की 140 शाखाओं में ठप रहा कामकाज, 600 करोड़ के लेनदेन प्रभावित होने का दावा

बदायूं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को जिलेभर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने एकदिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल में हिस्सा लिया। हड़ताल के चलते बदायूं जिले की करीब 140 बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। संगठन ने करीब 600 करोड़ रुपये के बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया है।

हड़ताल के दौरान बैंक कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) में भेदभाव समाप्त करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के घटक संगठनों AIBEA, NCBE, AIBOC, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल में शामिल रहे।

बैंक शाखाओं के बाहर किया प्रदर्शन

हड़ताल के दौरान विभिन्न बैंक शाखाओं के बाहर कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में कॉमरेड मंजर फर्सोरी, जिला अध्यक्ष, कॉमरेड औतपाल सिंह, जिला मंत्री और कॉमरेड दीपक, अध्यक्ष सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

विभिन्न बैंकों के कर्मचारी रहे शामिल

बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक समेत जिले के अन्य बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा से दीपक, मंजर फर्सोरी, लल्ला बाबू, हरवीर सिंह, पूरन सिंह, अमित कुमार त्रिपाठी, हरिओम सिंह, सत्येंद्र, पुष्पेंद्र, उदयवीर, अमृतांश, शैलजा, रविंद्र, कुलदीप वर्मा, अर्पण सिंह, निशांत कुमार मिश्रा, शिवम मिश्रा, अंकुर सिंह, जुबेर हाशिम, सुभाष चंद्र, सुनील कुमार, अंकित वर्मा, कृष्णकांत, हरिंदर, मुकेश कुमार, तरुण, विशाल बाबू, सुमित कुमार यादव एवं विशाल कश्यप समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सभी संगठन एकजुट हैं। मांगों के समाधान के लिए आगे भी संगठन स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस