12:11 am Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

खेत पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

खेत पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेती पट्टी इंच्छा में बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर साइकिल लेने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। गांव निवासी शिशुपाल ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को साइकिल से खेत पर गया था। उसने बिजली के पोल के पास साइकिल खड़ी कर दी। खेत पर काम पूरा करने के बाद जब वह साइकिल लेने पहुंचा तो बिजली के पोल के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन उसे बिल्सी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस