12:12 am Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मोबाइल दुकानें हर बृहस्पतिवार बंद रखने की मांग
बिल्सी। नगर की मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम गौरव आर्य को ज्ञापन सौंपकर नगर में साप्ताहिक बंदी के नियम का सख्ती से पालन कराने की मांग की। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को नगर की सभी मोबाइल दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। बंदी के दिन दुकान खोलने वाले दुकानदार पर एसोसिएशन की ओर से 2100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी नीरेश जैन ने बताया कि प्रशासन की ओर से बिल्सी में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। इसके बावजूद कुछ व्यापारी बंदी के दिन भी दुकानें खोल लेते हैं। इससे साप्ताहिक बंदी के नियम का पालन नहीं हो पाता। उन्होंने एसडीएम से बंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने की मांग की। एसोसिएशन के सदस्य फतेह फरीदी ने कहा कि व्यापारियों और कर्मचारियों के लिए सप्ताह में एक दिन अवकाश जरूरी है। इससे उन्हें परिवार के साथ समय बिताने और मानसिक रूप से तरोताजा होने का अवसर मिलता है। ज्ञापन देने वालों में नीरेश जैन, नूर मियां, फतेह फरीदी, अतीक रजा, कुलदीप कुमार, रामकिशोर, अरविंद कुमार, मुजीब अंसारी, संजय कुमार और मोहम्मद अजीम सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस