बाराचिर्रा न्याय पंचायत स्तरीय उमंग : एक पहचान कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्तर पर- सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बाल कविता प्रतियोगिता हिंदी, चिल्ड्रन पोयम कंपटीशन (इंग्लिश), डिक्टेशन कंपटीशन (इंग्लिश), कहानी सुनाओ प्रतियोगिता एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर- भाषण प्रतियोगिता हिंदी, डिक्टेशन कंपटीशन (इंग्लिश), डिबेट/ वाद विवाद प्रतियोगिता हिंदी, डिबेट/ वाद विवाद प्रतियोगिता अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन परीक्षा स्थल प्राइमरी स्कूल इस्माइलपुर (इंग्लिश मीडियम) में सुचारू रूप से संपन्न हुआ, इसमें वह बच्चे शामिल हुए जिन्होंने दो दिन पूर्व 8 सितंबर को विद्यालय स्तर पर सभी इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया था उन्होंने आज न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा किया जिसमें प्राइमरी स्तर पर- कक्षा 1, 2 व 3 से बाल कविता (हिंदी) प्रतियोगिता में रागनी प्राथमिक विद्यालय सिरसा व बेबी प्राथमिक विद्यालय पसेई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सौम्या प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, शीतल प्राथमिक विद्यालय सदाठेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चिल्ड्रन पोयम (इंग्लिश) कंपटीशन में रितु प्राइमरी स्कूल पसेई फर्स्ट, सुमन प्राइमरी स्कूल पसेई सेकंड, साक्षी प्राइमरी स्कूल अन्तुईया थर्ड प्लेस पर रहीं। कक्षा 4 व 5 से कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में काव्या प्राइमरी स्कूल इस्माइलपुर (इंग्लिश मीडियम) फर्स्ट, दीपाली पी. एस. प्रेमी नगला द्वितीय, सुरभि पी. एस. सिरसा व आरोही पी. एस. प्रेमी नगला तीसरी स्थान पर रहीं। कक्षा 4 व 5 से ही डिक्टेशन कंपटीशन में वेदांत पी. एस. पसेई प्रथम, दीपाली पी. एस. प्रेमी नगला द्वितीय, अनुज प्रताप प्राइमरी स्कूल इस्माइलपुर (इंग्लिश मीडियम) थर्ड प्लेस पर रहे। कक्षा 4 से सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अश्विनी प्राइमरी स्कूल इस्माइलपुर (इंग्लिश मीडियम) फर्स्ट, आराध्या प्रा. वि. अन्तुईया द्वितीय, मानव प्रा. वि. नारायण नगला तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 से सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वेदांत पी. एस. पसेई व अनुज प्रताप प्राइमरी स्कूल इस्माइलपुर (इंग्लिश मीडियम) प्रथम, मानवी पी. एस. अन्तुईया द्वितीय, मानवी पी. एस. सदाठेर व आरोही पी. एस. प्रेमी नगला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर- कक्षा 6, 7 व 8 से भाषण प्रतियोगिता (हिंदी) में ब्रज माला कंपोजिट विद्यालय बाराचिर्रा प्रथम, सचिन उच्च प्राथमिक विद्यालय सदाठेर द्वितीय, संदीप उच्च प्राथमिक विद्यालय पसेई ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। कक्षा 6, 7 व 8 से ही डिक्टेशन कंपटीशन में संदीप यू. पी. एस. पसेई प्रथम, अमरजीत यू. पी. एस. पसेई द्वितीय, सोनू कंपोजिट विद्यालय बाराचिर्रा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रोहित यूपीएस पसेई प्रथम, ममता यूपीएस सदाठेर द्वितीय, सोनम कंपोजिट विद्यालय बाराचिर्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सोनू सी.एस. प्रथम, शिवम यू.पी.एस. पसेई द्वितीय, आकांक्षी यू.पी.एस. सदाठेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वैष्णवी सीएस बाराचिर्रा प्रथम, सचिन यूपीआई सदाठेर द्वितीय, शिवानी यूपीएस पसेई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। न्याय पंचायत बाराचिर्रा के नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने बताया कि बेसिक के बच्चों की प्रतिभा निखारने को शुरू हुआ ‘उमंग: एक पहचान’ कार्यक्रम, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छान्राओं की प्रतिभा को निखारने और उनके बौद्धिक विकास के लिए ‘उमंग: एक पहचान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) गामिनी सिंगला ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर सामान्य ज्ञान (जीके) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होने के बाद अब ब्लॉक स्तर तक सामान्य ज्ञान (जीके) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इससे बच्चों में प्रतियोगिता के प्रति उत्साह बढ़ेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) नवीन कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विकास क्षेत्रों में इस प्रतियोगिता को पूरी पारदर्शिता और उत्साह के साथ संपन्न कराएं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह एआरपी (हिंदी), जमीर अहमद शिक्षक संकुल कामिनी रानी, नवनीत कुमार, हरेंद्र मोहन, अंजुम बी, रूमाना बेगम, रिचा वर्मा, दीपक गौड़, जावेद अली, अंजना, आशीष मौर्य, शैला मंजूर, मोहिनी गुप्ता, तलत खान आदि।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


