बिल्सी में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत।
बदायूं 10 सितंबर ।
बिल्सी थाना क्षेत्र के सतेती गांव में गुरुवार को करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पुत्र शिशुपाल के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार पुष्पेंद्र गुरुवार को साइकिल से खेत पर गया था। उसने साइकिल बिजली के पोल के पास खड़ी कर दी थी। खेत पर काम खत्म कर साइकिल लेने पहुंचा तो वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
परिजनों ने घटना की सूचना अभी तक पुलिस को नहीं दी है। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


