11:46 pm Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

चेतन यादव बने समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव

चेतन यादव बने समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव
बिल्सी। समाजवादी छात्र सभा की जिला कार्यकारिणी में बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी चेतन यादव को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष जाहिद गाजी एडवोकेट ने कार्यकारिणी की स्वीकृति के लिए प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा को सूची भेजी है, जिसमें चेतन यादव का नाम जिला महासचिव पद के लिए शामिल है। चेतन यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस