बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी पर कल 10 सितंबर को एक मेगा शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों को मुफ़्त स्वास्थ्य जाँच, रक्तदान और आयुष्मान भारत योजना के तहत खास सुविधाए मिलेंगी। शिविर की तैयारियां सीएचसी परिसर में पूरी हो रही हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर की खास बात 70 साल या उससे ज्यादा उम्र पुरी कर चुके बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाना रहेगा। कार्ड बनने के बाद बुजुर्गों को सरकार की मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य शिविर में आने वाले सभी मरीजों और ग्रामीणों के लिए मुफ़्त स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था है। शिविर में सभी जरूरी पैथोलॉजी जांचें पूरी तरह मुफ्त होंगी,इसके साथ ही एक रक्तदान शिविर भी लगेगा, जिसमें लोग अपनी इच्छा से रक्तदान कर सकेंगे।
डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कल 10 सितंबर को बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता मिलकर फीता काटकर शिविर का शुभारंभ करेंगे।
सीएचसी प्रभारी ने बिल्सी नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीएचसी पहुंचकर इस मेगा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने खासकर बूजूर्गों और उनके परिजनों से आग्रह किया है कि वे अपने जरूरी दस्तावेज साथ लाएं ताकि आयुष्मान कार्ड आसानी से बनाया जा सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


