1:30 am Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

शारदेंदु पाठक ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ

शारदेंदु पाठक ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में सोमवार की शाम प्राचीन जाहरवीर मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक ने फीता काटकर किया। उन्होने कहा कि प्राचीन मेले हमारे देश की संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। पुराने समय से चली आ रही मेले की परंपरा आज भी गांवों में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मेले के बहाने गांव और क्षेत्र के लोग एक स्थान पर एकत्र होते हैं। ऐसे आयोजनों में नाटक और ढोला के माध्यम से देश के वीर पुरुषों के इतिहास और उनकी वीरता को याद किया जाता है। मेला शुरू होते ही परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। बच्चों और महिलाओं ने मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। इस मौके पर मेला आयोजक गेंदनलाल गुप्ता, पवन उपाध्याय, तिलकेश गुप्ता, कुंवरपाल शाक्य, श्याम पाल, गिरीश शाक्य, सर्वेश उपाध्याय, योगेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस