1:32 am Wednesday , 9 September 2026
BREAKING NEWS

माता रायसती मंदिर के पास सड़क का उच्चीकरण कराने की मांग

माता रायसती मंदिर के पास सड़क का उच्चीकरण कराने की मांग
बिल्सी। माता राय सती मंदिर के पास अधूरी पड़ी सड़क का उच्चीकरण कराने की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। करीब दर्जन भर लोगों ने अधिकारियों से मिलकर बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से अवगत कराया। स्थानीय निवासी गायत्री देवी ने बताया कि नगर के बंबा चौराहे से माता रायसती मंदिर से पहले तक सड़क का उच्चीकरण निर्माण हो चुका है। दूसरी ओर भी सड़क बनी हुई है, लेकिन मंदिर के पास कुछ हिस्सा अभी तक काफी नीचा और अधूरा रह गया है। बारिश होने पर इस स्थान पर पानी भरने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर पालिका वार्ड सभासद धर्मवीर शाक्य ने भी सड़क का उच्चीकरण कराकर निर्माण की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास सड़क बनना जरूरी है, ताकि जलभराव की समस्या न हो और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। शिकायत मिलने पर ईओ वेदप्रकाश यादव ने तत्काल नगर पालिका टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन एक्सप्रेस