बागपत हादसे में दिवंगत बदायूं के श्रद्धालुओं को सांसद आदित्य यादव की ओर से श्रद्धांजलि
बदायूं। बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने से पूरे जनपद में शोक की लहर है। हादसे में राजस्थान के गोगामेड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
इस हृदयविदारक घटना पर माननीय सांसद श्री आदित्य यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। सांसद की ओर से उनके निजी सचिव अनिल गोस्वामी मंगलवार को कछला घाट पहुंचे और हादसे में दिवंगत श्रद्धालुओं की अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांसद आदित्य यादव की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सांसद आदित्य यादव और पूरा समाजवादी परिवार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।
अनिल गोस्वामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कछला घाट पर हादसे में दिवंगत लोगों के अंतिम संस्कार की पुष्टि भी स्थानीय रिपोर्टों में हुई है।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


