सम्मान
बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप का पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) के कोटद्वार में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
विशेष सम्मान समारोह में उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, आर्य समाज कोटद्वार के प्रधान आनंद अग्रवाल, मंत्री विभु अग्रवाल, सभासद श्रीमती शशि आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आचार्य संजीव रूप का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिह्न, ओमपट, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित इस विशेष समारोह में यज्ञ एवं वैदिक प्रवचन का भी आयोजन हुआ।
यह सम्मान आचार्य संजीव रूप द्वारा वैदिक संस्कृति, आर्य समाज के सिद्धांतों एवं समाज-जागरण के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर योगदान के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


