मैनपुरी-मुरादाबाद के बीच नई बस सेवा शुरू, मिलेगी राहत
बिल्सी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की मांग को देखते हुए मैनपुरी से मुरादाबाद के बीच नई बस सेवा शुरू की है। बस मैनपुरी-एटा-कासगंज-कछला-बिल्सी-चंदौसी होते हुए मुरादाबाद जाएगी। इससे बिल्सी, बिसौली, कासगंज और चंदौसी क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार यादव और यातायात प्रभारी अनुज दुबे के निर्देश पर बस का संचालन शुरू किया गया है। बस मैनपुरी से सुबह 6:45 बजे रवाना होकर बिल्सी सुबह 10:20 बजे और मुरादाबाद दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में मुरादाबाद से दोपहर तीन बजे चलकर बस बिल्सी शाम 6:45 बजे पहुंचेगी और रात 9:30 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। बस के संचालन के लिए चालक सुजीत कुमार, विशाल कुमार तथा परिचालक शत्रुघ्न मिश्रा और विवेक चौहान की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने समय-सारिणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


