8:13 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- रंग बिरंगी रोशनी से नहाया 84 घंटा हनुमान मंदिर

रंग बिरंगी रोशनी से नहाया 84 घंटा हनुमान मंदिर

भक्तों ने पाया प्रसाद,

जय श्री राम, जय हनुमान बांके बिहारी लाल की जय राधा रानी की जय के जयकारों से गूंजा मंदिर प्रांगण

बदायूं, सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर आज एकादशी का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मंदिर परिसर रंग बिरंगी रोशनी से नहाया.
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने आरती उतारकर प्रसाद का भोग लगाया तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद बांटा गया.
भक्तों ने जय श्री राम जय हनुमान,जय श्री कृष्णा,जय श्री राधे के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान कर दिया.

निक्की देवल की ओर से मंदिर की भव्य दिव्य रंग बिरंगी रोशनी से एवं फूलों से सजावट की सेवा रही.

प्रसाद व्यवस्था सुमित, राजीव रस्तोगी,अरविंद वैश्य, संजय राणा, दीपक वैश्य,राजू वैश्य,सोनी ज्वेलर्स की रही.
इस मौके पर रामगोपाल पटवा,प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा सहित सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे.

विज्ञापन एक्सप्रेस