12:32 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में रास्ते के विवाद में युवक से मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

बिल्सी। बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मौहसनपुर गांव में रास्ते के निकास को लेकर विवाद हो गया है। इस मामले में पीडित ने अधिकारियों से शिकायत की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौहसनपुर निवासी किसनवीर पुत्र तेजपाल ने आरोप लगाया है कि 4 सितंबर की शाम को वह अपनी गाडी से घर जा रहे थे। तभी रास्ते के निकास को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।
यह घटना सड़क पर हुई। इस घटना का एक वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
पीड़ित ने इस्लामनगर थाना पुलिस से शिकायत की है। किसनवीर का आरोप है कि वे लोंग रास्ते के निकास को लेकर आए दिन झगड़ा करने लगते हैं। इस्लामनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस