एसकेबी इंटर कॉलेज रियोनाई में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने गुरुओं का लिया आशीर्वाद
उघैती – बि
ल्सी तहसील के ग्राम रियोनाई में स्थित एसकेबी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस का बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर विद्यालय में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री महेश चंद्र सक्सेना द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर छात्रों ने अपने गुरुओं के सम्मान में स्वागत गीत और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए जूनियर एवं प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षण कार्य भी किया, जिसे बेहद सराहा गया।इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने बच्चों को जीवन में अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि एक अच्छा छात्र वही है जो अपने समय का सही उपयोग करे और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर चले। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपके भीतर की जिज्ञासा ही आपको सफलता के शिखर पर ले जाएगी। वहीं एमडी आशीष सक्सेना ने अपने संबोधन में शिक्षकों के अमूल्य योगदान की सराहना की और बच्चों को बताया कि गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर होता है, क्योंकि वे ही हमारे भविष्य की नींव रखते हैं। कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना ने भी विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी।समारोह के अंत में छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षकों को हस्तनिर्मित कार्ड और उपहार भेंट कर उनके प्रति अपना आदर और आभार प्रकट किया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रधानाचार्य शिल्पी सक्सेना, उप प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जेपी सिंह और एचओडी दिनेश माथुर मौजूद रहे। इनके साथ ही जूनियर कोऑर्डिनेटर दिनेश, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर मानवेंद्र एवं उमेश, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर कमलेश तथा शिक्षक अर्चना, अंशिका, अंजलि, नेहा चौहान, सदाब, अनम सैफी, पूजा पाल, मानवेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया और बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


