बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडोल में शनिवार को महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव एवं सहायक अध्यापक श्रीराम प्रताप ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, उनके राजनीतिक एवं प्रशासनिक पदों तथा शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में योगदान के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुनेंद्र पाल शर्मा, सरताज खां, बलवीर शाक्य, सत्यप्रकाश शर्मा, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के आर्य कन्या इंटर कालेज, एनए इंटर कालेज एवं नन्नूमल जैन इंटर कालेज समेत कई शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


