10:05 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

बेहटा गुसांई और सिरासौल में निकाली गई कान्हा की पालकी शोभायात्रा में कई झांकिया रही आकर्षक का केंद्र

बिल्सी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में गाजे-बाजे के साथ कान्हा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा गांव के जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर में मेन चौराहा, साहू तिराहा, ठाकुर द्वारा, जाटब बस्ती, राय सती मोहल्ला से होकर तांगा स्टैंड, मोहल्ला सम्राट अशोक नगर, रामलीला ग्राउंड से खाटू श्याम मंदिर वापस होकर मेला ग्राउंड में समाप्त हुई। शोभायात्रा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को बताने वाली झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा को देखने के लिए गांव समेत आसपास के गांव के लोगों की खासी भीड़ रही। युवाओं की टोली ने काली का अखाड़ा के अलावा हाथी-घोड़ा राधा-कृष्ण की पालकी, महाकाल की झांकी शामिल रही। शोभायात्रा को सफल बनाने में गांव के राजेश गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, नवल पुरी, नवीन गुप्ता, सुमित गुप्ता, कपिल गुप्ता, कृष्णगोपाल, यशपाल, राजू, मुकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, अखिलेश बाबू, पुलकित आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर, क्षेत्र के ग्राम सिरासौल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पालकी का स्वागत किया। चारों ओर गूंजते ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य, दीपक चौहान, सोनी सिंह, राहुल देव, अजय प्रताप समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस