10:04 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

खाद कारोबारी अजीत सक्सेना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी, खाद कारोबारी एवं अजीत ग्राइंडर होटल के संचालक अजीत कुमार सक्सेना (64) का शुक्रवार की रात ह्दय गति रुक जाने से निधन हो गया। सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अजीत सक्सेना किसानों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते थे और क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उन्होंने बिल्सी की जनता की सुविधा के लिए अजीत ग्राइंडर नाम से होटल का निर्माण कराया था। उनके निधन पर विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, पूर्व अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, विनय वाष्र्णेय, कवि नरेंद्र गरल, डा.राजाबाबू वार्ष्णेय, संजीव आर्य, भाजपा नेत्री ममता शाक्य, सर्वेश यादव, हाजी अजमल खान, आदित्य महेश्वरी, दीपक चौहान, निखिल सक्सेना, खुर्शीद बानो समेत अनेक लोगों ने शोक जताया। अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर कछला गंगा घाट पर किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस