बदायूं: ग्राहकों को बीमा सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने तथा डिजिटल माध्यम से त्वरित एवं सुगम सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा बदायूं में दो Agent Express Digital Corner (AEDC) का शुभारंभ किया गया।
बदायूं में प्रथम Agent Express Digital Corner का शुभारंभ बदायूं में एजेंट श्री मुदस्सिर अली खान द्वारा किया गया। AEDC का उद्घाटन श्री दीपक मित्तल, उप महाप्रबंधक (DGM) एवं श्री आदित्य वैद, क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर श्री शिखर सक्सेना, सहायक प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ तथा श्री इरम खान, शाखा प्रबंधक, BO बदायूं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि AEDC के उद्घाटन के साथ ही Online Portal Model के माध्यम से प्रथम पॉलिसी तत्काल जारी की गई, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बीमा सेवाओं की उपलब्धता एवं सुगमता को प्रदर्शित किया गया।
इसी क्रम में बदायूं में दूसरा Agent Express Digital Corner बदायूं में एजेंट श्री संतोष दूआ द्वारा प्रारंभ किया गया। इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय ग्राहकों को बीमा संबंधी सेवाएं एवं मार्गदर्शन उनके निकट उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं संभावित बीमा अभिकर्ताओं ने सहभागिता की। अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को बीमा क्षेत्र में Agent/POSP के रूप में जुड़ने के अवसरों की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों को बीमा सेवाओं के विस्तार में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा बदायूं में दो AEDC का शुभारंभ कंपनी की डिजिटल एवं ग्राहक-केंद्रित सेवा व्यवस्था को मजबूत करने, बीमा सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके उपरांत ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी जोगीपुरा बदायूं में आए हुए सभी अधिकारियों का शाखा कार्यालय द्वारा शाल उड़ाकर स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में कंपनी के सभी एडवोकेट श्री अनुराग शर्मा श्री राजेंद्र अनेजा श्री हसीब हसन श्री गौरव अनेजा एवं सिद्धार्थ वर्मा सर्वेयर के अलावा सभी अभिकर्ता एवं कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


