शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मनोरंजक कार्यक्रम, खेलों में शिक्षकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन देश के महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षकों की सहभागिता और बच्चों के उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को हंसी-खुशी और उल्लास से भर दिया। विद्यार्थियों द्वारा किए गए इस सुंदर आयोजन की सभी शिक्षकों ने सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि, “शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य को दिशा प्रदान करते हैं। राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उनके समर्पण एवं योगदान की सराहना की।
विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और आदर्श की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।
प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों का समर्पण, मेहनत, धैर्य और निरंतर मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के स्नेह, सम्मान और सुंदर आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए सम्मान, खुशी, उत्साह और यादगार पलों से भरा एक विशेष अवसर बन गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित कीर्ति गुप्ता, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, ऐश्वर्या माहेश्वरी, शालिनी शर्मा, महिमा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.), प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, अमन कुमार, प्रियंका सिंह, शुभी शर्मा, भावना शाक्य, खुशी, चमन सक्सेना, हर्ष यादव, कोमल शर्मा, संचित शर्मा, प्रीति माहेश्वरी, सनी शर्मा, आंचल, सृष्टि शर्मा, अंजू, मोहिनी सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


