बदायूं जिले के बिल्सी नगर में बंबा चौराहा के पास एक सांड की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह लोहे के एक बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से हुई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।
दीपक माहेश्वरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस बिजली के पोल में करंट आ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
माहेश्वरी ने कहा कि अगर इस पोल की चपेट में कोई व्यक्ति आ जाता तो दुर्घटना हो सकती थी। सांड की मौत के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा गुस्सा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


