10:45 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

जन्माष्टमी पर बालाजी महाराज का हुआ भव्य श्रृंगार

बिल्सी। तहसील रोड स्थित श्री बालाजी शक्ति धाम पर शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बाबा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बाबा को विशेष भोग लगाया गया। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर बाबा का गुणगान किया। अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर वातावरण में श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस