11:10 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे बिल्सी के मंदिर

बिल्सी। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में भारी सजावट की गई। बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के थाना मोड़, अटल चौक, बालाजी तिराहा, बदायूं चौराहा, अंबियापुर चौराहा, सीताराम मोड़ पर पुलिस कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शिव शक्ति भवन मंदिर, शिव मंदिर, मां दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर सुबह से ही भारी सजावट की गई। कई घरों में बच्चों ने कान्हा के रुप में सजे। श्रध्दालुओं ने उपवास रख कर कान्हा की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस