1:39 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

किसान यूनियन ने चार कार्यकर्ताओं को दी अहम जिम्मेदारी

किसान यूनियन ने चार कार्यकर्ताओं को दी अहम जिम्मेदारी
एटा में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले बदायूं के पदाधिकारी
बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन की बदायूं इकाई के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एटा पहुंचकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। मंडल अध्यक्ष बरेली मृगांक कुमार उर्फ टीटू जैन के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता बढ़ाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा हुई।
इस दौरान संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे चार कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शेखर सोलंकी को छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष बदायूं, शिवप्रताप सिंह को छात्रसभा जिला संगठन मंत्री, विकास सोलंकी को छात्र मोर्चा जिला महासचिव और अजीत वार्ष्णेय को व्यापार प्रकोष्ठ जिला सचिव मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों, युवाओं और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नरेश चंद्र, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस माहेश्वरी, युवा जिला सचिव सूरज सागर, पंकज सोलंकी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस