छात्राओं ने मिट्टी से उकेरी कान्हा की मनमोहक प्रतिमाएं
बिल्सी। श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कला एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिट्टी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने मिट्टी से भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर प्रतिमाएं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें कनक ने प्रथम, शगुन ने द्वितीय और परी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, सपना द्वितीय और सौंदर्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिक्षिकाओं अनीता सोमानी, दीक्षा और मीनाक्षी का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य आलोक सक्सेना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


