फ्यूचर लीडर्स स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण, यशोदा मैया और नंद बाबा की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं को मनमोहक प्रस्तुतियों से जीवंत कर दिया। कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने सोलो और ग्रुप डांस प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कारागार और बांके बिहारी जी की झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। कृष्ण लीला और डांडिया की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण दही-हांडी रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम और कर्म की प्रेरणा देता है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ का सहयोग रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


