कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव। समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव असिर्स निवासी विशाल यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी जिला कार्यकारिणी की सूची में उन्हें जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशाल यादव के जिला सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी और युवजन सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
जिला सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद विशाल यादव के सामने युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी।
विशाल यादव ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को समाजवादी युवजन सभा से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


