8:25 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

जिला महिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण

बदायूं

जिला महिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण

बदायूँ: 02 सितंबर। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा ब्लड स्टोरेज यूनिट से संबंधित व्यवस्थाओं एवं लाइसेंस प्रक्रिया के संबंध में निरीक्षण किया गया। मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय, बदायूँ में ब्लड स्टोरेज यूनिट के नवीन लाइसेंस हेतु निरीक्षण किया गया। इस ब्लड स्टोरेज यूनिट की क्षमता 30 यूनिट संपूर्ण मानव रक्त की है।
इसके अलावा बुधवार को उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसौली, जनपद बदायूँ में ब्लड स्टोरेज यूनिट के लाइसेंस नवीनीकरण हेतु निरीक्षण किया गया। उक्त ब्लड स्टोरेज यूनिट की क्षमता 10 यूनिट संपूर्ण मानव रक्त की है।
निरीक्षण के दौरान ब्लड स्टोरेज यूनिट से संबंधित व्यवस्थाओं एवं लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया का नियमानुसार परीक्षण किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में नवीन लाइसेंस तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया के तहत निरीक्षण किया गया। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आवश्यकता के समय मरीजों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में ब्लड स्टोरेज यूनिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस