9:02 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में समरसेबल मोटर में उतरे करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत; परिवार में कोहराम।

बिल्सी में समरसेबल मोटर में उतरे करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत; परिवार में कोहराम।

अमन वार्ष्णेय

बिल्सी बदांयू 2 सितंबर।

बिल्सी थाना क्षेत्र के महलोली गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की समरसेबल मोटर ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में गम का माहौल है और गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, महलोली निवासी जसवीर के घर का समरसेबल मोटर कुछ समय से खराब था। बुधवार को मोटर को ठीक करवाया गया था। जसवीर का भाई सत्यपाल मोटर को बोरिंग में डालकर चेक कर रहा था।

इसी दौरान सत्यपाल अचानक मोटर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना बिल्सी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से गांव में लोग सदमे में हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस