10:57 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

सुंदरकांड में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा, झांकियों ने मोहा मन

सुंदरकांड में गूंजा बालाजी महाराज का जयकारा, झांकियों ने मोहा मन
नारायण ग्रीन हाउस में सजा बाबा का दिव्य दरबार
बिल्सी। तहसील के निकट स्थित नारायण ग्रीन हाउस में मंगलवार की रात श्री बालाजी जनकल्याण समिति की ओर से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक झांकियों के साथ बाबा बालाजी का दिव्य दरबार सजाया गया। भक्ति गीतों और सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का आयोजन मेंहदीपुर बालाजी धाम राजस्थान के महंत ओमप्रकाश महाराज के सानिध्य में हुआ। सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। पंडाल में समय-समय पर बालाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। अतिथियों और श्रद्धालुओं ने बाबा बालाजी के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्यों ने भी सहयोग किया। देर तक चले धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस