7:39 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

बिखरते परिवारों को फिर जोड़ रही बदायूं पुलिस, परामर्श केंद्र में 2 परिवारों में हुआ समझौता

बदायूं

बिखरते परिवारों को फिर जोड़ रही बदायूं पुलिस, परामर्श केंद्र में 2 परिवारों में हुआ समझौता

केशव गुप्ता

41 पारिवारिक विवादों की फाइलें पहुंचीं, 28 मामलों में हुई काउंसलिंग; 12 फाइलें निरस्त
बदायूं। आपसी कलह, मतभेद और पारिवारिक विवादों के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से एकजुट करने के लिए बदायूं पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, जहां पारिवारिक समस्याओं से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को सुना गया और आपसी समझौते के जरिए विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में कुल 41 फाइलें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 28 मामलों में काउंसलिंग की गई, जबकि 2 परिवारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। वहीं 12 फाइलें निरस्त की गईं। शेष मामलों में संबंधित पक्षों को सुनते हुए अग्रिम तिथि दी गई।
परामर्श केंद्र में काउंसलर श्री गिरधारी सिंह राठौर, श्री भीमसेन सागर, श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता और श्री एसडी शर्मा ने पारिवारिक विवादों को समझते हुए दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराने का प्रयास किया।
इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल कुमुद (प्रभारी), महिला कांस्टेबल राखी, स्वाति एवं संध्या सहित संबंधित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा पारिवारिक कलह को समाप्त कर आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बनाए रखने के लिए समझाया गया। समझौता करने वाले परिवारों को पुलिस टीम ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बदायूं पुलिस का यह प्रयास उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन रहा है, जो आपसी विवादों के कारण टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस