राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) संध्या सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 03 सितंबर 2026 को “बेहतर पोषण, बेहतर कल” विषय पर पोस्टर निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराना था। गतिविधि में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए “बेहतर पोषण, बेहतर कल” विषय पर आकर्षक, रचनात्मक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। पोस्टरों के माध्यम से छात्राओं ने संतुलित आहार, पोषक तत्वों के महत्व, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा पोषण और स्वास्थ्य के बीच संबंध को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी ने छात्राओं को पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित आहार को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


