कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदायूं । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी नजदीक आते ही कुंवरगांव के बाजारों एवं आस पास के क्षेत्रों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। लड्डू गोपाल के श्रृंगार से जुड़ी दुकानों
भक्तों की आवाजाही बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सजाने के लिए इस बार पारंपरिक सामान के साथ डिजाइनर पोशाक और आकर्षक श्रृंगार सामग्री भी लोगों की पसंद बनी हुई है।
बाजार में लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की पोशाकें, घुंघराले बालों के सेट, कुंदन व स्टोन से सजाए गए मुकुट, बांसुरी और विभिन्न आकार के झूले उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक जन्माष्टमी से पहले ही इन सामानों की मांग में तेजी आ गई है।
इस बार बाजार में छोटे आकार के लड्डू गोपाल के साथ ही एक किलो से लेकर अधिक तक वजन वाली पीतल की प्रतिमाएं भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। बड़ी प्रतिमाओं के अनुरूप बड़े आकार की फैंसी पोशाक, भारी हार, आकर्षक मुकुट और झूले भी मंगाए गए हैं।
दुकानदार हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार की मांग हर साल रहती है, लेकिन इस बार नए डिजाइन के मुकुट और पोशाक ग्राहकों को खास तौर पर पसंद आ रहे हैं। कुंदन-मोती से सजे मुकुट, घुंघराले बालों के सेट और जरी व स्टोन वर्क वाली पोशाकों की मांग अधिक है। कई ग्राहक अपने घर में स्थापित लड्डू गोपाल की प्रतिमा के आकार और रंग के अनुसार पूरा श्रृंगार सेट खरीद रहे हैं।
दुकानदारों सत्यम रस्तोगी के अनुसार इस बार पारंपरिक लाल और पीले रंग के अलावा पेस्टल शेड्स और मल्टीकलर डिजाइनर पोशाकों की भी अच्छी मांग है। मोरपंखी डिजाइन वाले मुकुट, धातु व लकड़ी की नक्काशी वाली बांसुरी तथा छोटे-बड़े झूले भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। जन्माष्टमी का पर्व करीब आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


