4:03 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पत्नी से कहासुनी के दौरान युवक पर लाठी-डंडो से हमला

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के फकीराबाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच हो रही कहासुनी के दौरान गांव के ही चार लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
फकीराबाद निवासी सुधीर ने बिल्सी थाना पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया कि वह आज अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी कर रहा था। इसी दौरान गांव के चार लोग लाठी-डंडे लेकर वहां आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने सुधीर के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में सुधीर के सिर में गहरी चोट लगी है।
शिकायत के बाद पुलिस ने घायल सुधीर को आज बुधवार को मेडिकल जांच के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा है। बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस