1:02 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में जुए को लेकर भिड़े यूपी-112 सिपाही और पीएसी के जवान, वीडियो वायरल होते ही सिपाही सस्पेंड।

बदायूं में जुए को लेकर भिड़े यूपी-112 सिपाही और पीएसी के जवान, वीडियो वायरल होते ही सिपाही सस्पेंड।

बदायूं 2 सितंबर।

शहीद भगत सिंह चौकी के पास यूपी पुलिस और पीएसी जवानों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद की असली वजह सामने आ गई है। दोनों पक्षों में जुआ खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, विवाद चौकी के पास स्थित शराब की दुकान के सामने हुआ। यूपी-112 में तैनात सिपाही धीरेंद्र चौधरी और उसके साथियों का पीएसी की 9वीं बटालियन मुरादाबाद में तैनात जवान रमन और लवली से झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने सिपाही धीरेंद्र चौधरी को निलंबित कर दिया है। वहीं पीएसी जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके सेनानायक को पत्र भेजा गया है।

इस घटना ने चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि चौकी से करीब 300 मीटर दूर खेड़ा बुजुर्ग इलाके में गौशाला के पास एक मकान में बड़े पैमाने पर जुए का अड्डा चल रहा है, जिसे पुलिस का संरक्षण मिला है। यहां रोज लाखों रुपये का जुआ होने और पुलिसकर्मियों के भी वहां जुआ खेलने के आरोप हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अड्डे से होने वाली कमाई का बंटवारा चौकी स्तर पर होता है।

सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि विवाद जुआ और शराब को लेकर ही हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस