9:59 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक किया सील

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के बमेढ़ गांव निवासी कक्षा पांच के छात्र अंकित यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित निजी क्लीनिक को सील कर दिया। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था।
बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते रविवार शाम बमेढ़ निवासी अंकित यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुसार, सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद छात्र को बिल्सी सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वेद महि हेल्थ केयर क्लीनिक को सील कर दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह और पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस